आवारा श्वानो के चुंगल से ग्रामीणों व वन्य जीव प्रेमी ने घायल मोर को बचाया
(रिर्पोटर:बाबू परास्या)
उनियारा । रूपपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम बूंदी परवन गांव में शनिवार दोपहर को आवारा शवानों ने एक मोर पर हमला कर दिया ग्रामीणों की सूचना पर राष्ट्रीय पक्षी मोर को ग्रामीणों ने एक दूसरे की मदद से शवानो के चुंगल से छुड़ाकर वन्य जीव प्रेमी एवं दादू पर्यावरण संस्था इकाई अध्यक्ष बाबू परास्या को सूचना देने पर मौके पर जाकर घायल मोर को बचाया के प्रयास में । प्राथमिक उपचार ग्राम पंचायत सुथडा में करवा कर क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय मीणा को सूचना दी गई। मीना ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से मौके पर क्षेत्र में कार्यरत वनपाल भंवरलाल को भेजा वन कर्मचारी ने घायल मोर को लेकर क्षेत्रीय वन कार्यालय अलीगढ़ पहुंचा जहा देखरेख में इलाज किया रहा है। इस मौके पर परवन बूंदी निवासी भाजपा नेता रामकिशोर, ग्राम सेवक धनपाल गुर्जर, वनपाल भंवर लाल, संस्था के कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

0 Response to "आवारा श्वानो के चुंगल से ग्रामीणों व वन्य जीव प्रेमी ने घायल मोर को बचाया"
एक टिप्पणी भेजें