Advertisement

 रामसहाय वर्मा भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

रामसहाय वर्मा भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी





निवाई |
निवाई विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने एक बार फिर रामसहाय वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वर्मा ने 2018 का विधानसभा चुनाव में निवाई विधानसभा क्षेत्र से लडा था। पार्टी ने वर्मा को दूसरी बार मौका दिया है। इधर निवाई विधानसभा क्षेत्र से रामसहाय वर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टेण्ड पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की और खुशी मनाई। इस अवसर पर राजेश चौधरी, रामबिलास बलाई, छत्रधारी शर्मा, एडवोकेट ओम वर्मा, जितेन्द्र विजय, करणसिंह राजावत, अंकुर गुप्ता, पार्षद बाबूलाल सैनी, हनुमान रजवास, रामजीलाल मीना सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


0 Response to " रामसहाय वर्मा भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status