महावीर इंटरनेशनल मीरा ने गर्भवती महिलाओं को दिया पोषाहार
शनिवार, 4 नवंबर 2023
Comment
भीलवाड़ा | मीरा अध्यक्ष मंजु बापना ने बताया कि कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष हेता कुमारी जी के आथित्य में व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजु पोखरना व जोन चेयरपर्सन मंजु खटवड़ के सानिध्य में वीरा ख़ुशबू टुकलिया के सहयोग से भीलवाड़ा के आर. के. कॉलोनी स्थित आंगन बाड़ी केन्द्र पर 10 गर्भवती महिलाओं को पोषाहार दिया गया।
प्रगनेंसी टू इंफ़ेंसी की डिप्टी डायरेक्टर अर्चना सोनी ने सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के पूरे 9 महीने तक अच्छा आहार जो मीरा की ओर से दिया जा रहा जिसमे गोला, मूँगदाल, दलिया, गुड, ग्लुकोज़ बिस्किट, मुरमूरे, भूँगड़े, बादाम, व संतरे आदि अच्छा पोषाहार ले व मन में हमेशा अच्छे विचार रखे। माँ अगर अच्छा भोजन करेगी तो बच्चा कुपोषण का शिकार नहीं होगा, बच्चा होने पर पहला दूध माँ का पिलाना चाहिए।
कार्यक्रम में मंजु पोखरना, मंजु खटवाड़, मंजु बापना, अर्चना सोनी, निशा सोनी, शीला जैन, आँगनबाड़ी केंद्र की मैडम कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित थे।

0 Response to " महावीर इंटरनेशनल मीरा ने गर्भवती महिलाओं को दिया पोषाहार"
एक टिप्पणी भेजें