भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह को सौंपा नामांकन
रविवार, 5 नवंबर 2023
Comment
निवाई | विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर निवाई-पीपलू सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलुस के रूप में पहुंचकर पुष्य नक्षत्र में रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। भाजपा के प्रत्याशी रामसहाय वर्मा का नामांकन जुलूस दोपहर 12:30 बजे जाट धर्मशाला से जुलूस रवाना हुआ उपखंड कार्यालय में 1:45 बजे पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह को नामांकन पत्र सौंपा।
जुलूस से पूर्व जाट धर्मशाला में भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करके आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने कहा कि रामसहाय वर्मा चुनाव नहीं लड रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड रहा है। यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत होगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी रमेश बिदुडी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, पूर्व मुख्य सचेतक महावीरप्रसाद जैन, नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरियां, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी व गणेशसिंह राजावत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
04 निवाई 03- जाट धर्मशाला में आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा।
04 निवाई 03- जाट धर्मशाला में आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा।


0 Response to " भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह को सौंपा नामांकन"
एक टिप्पणी भेजें