निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के रूठो को मनाने या अपना कुनबा बढ़ाने की होड़
टोंक(निर्भय राम मीना)।विधानसभा चुनाव के चलते निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र में असंतुष्टो को मनाने में भाजपा आगे निकलती दिख रही हैं। वहीं अपना कुनबा नए सिरे से तैयार करने में रालोपा के बाद आम आदमी पार्टी को बढ़त हासिल हो रही हैं, जबकि कांग्रेस अपनो को भी रोकने में विफल होती जा रही हैं। जबकि रालोपा व आम आदमी पार्टी व अन्य प्रत्याशी शून्य से शुरू होकर कांग्रेस मतदाताओं में सेंधमारी करके अपने समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ा रही हैं। जिससे भाजपा-कांग्रेस मतदाताओं की संख्या में लगातार गिरावट हो रही हैं। वहीं भाजपा अपने रुष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने के हर सम्भव प्रयास कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस कुनबा बढ़ाना तो दूर, जो हैं उनको भी रोकने में विफल होती जा रही हैं। जो कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।
रालोपा का जन्म;- इसका कारण भी है, कि कांग्रेस से टिकट मांगने वाले एक नेताजी ने रालोपा का दामन थाम लिया, ओर दूसरे नेताजी ने अपने समर्थकों के साथ रालोपा को सपोर्ट करने का आश्वासन दिया है।
बदलाव की चाहत:- जिसका परिणाम उस समय देखने को मिला, जब 3 दिन पहले रालोपा ज्वाइन करने वाले नेताजी की नामांकन रैली में इतनी भीड़ कहां से अचानक आ गई। लोगो के कयास हैं कि निवाई-पीपलू की जनता बदलाव चाहती थी।
सर्वे रिपोर्ट को ठेंगा:- लेकिन कांग्रेस-भाजपा आला कमान ने सारे सर्वे रिपोर्ट ताक मे रखकर आंखे बंद करके अपने दिल की आवाज का फैसला सुना दिया।
गुस्सा नही थम रहा:- अब जनता के पास कोई विकल्प ही नही बचा था। फिर भाजपा के टिकट की दौड़ लगाने वाले मास्टर मदनलाल वर्मा, डॉ भूषण सालोदिया, उमा भारती बैरवा ने निर्दलीय दावेदारी पेश कर पार्टी हाईकमान पर दबाव बनाया है।
चुप्पी साध ली:- भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार सीताराम वर्मा, अंकुर सालोदिया, डॉ प्रभु बाडोलिया, प्रहलाद चांवला, सतीश चन्देल जैसे कई लोगों ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर चुप्पी साध ली। भाजपा प्रत्याशी येनकेन प्रकारेण रुष्ठो को मनाने के भी प्रयास कर रहे हैं।
कितना सहन:- भाजपा बचाओ, बाहरी भगाओ की तर्ज पर 2018 के चुनाव में 43889 वोटो चुनाव हारने वाले प्रत्याशी को कितना सहन कर पाएंगे, ये तो वक्त ही बताएगा।
नींद उड़ गई:- कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा रुष्ठो को मनाने का सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुआ। जिससे रालोपा प्रत्याशी की एकदम से नींद उड़ गई।

0 Response to "निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के रूठो को मनाने या अपना कुनबा बढ़ाने की होड़"
एक टिप्पणी भेजें