भाजपा प्रत्याशी लगातार तीसरी बार आज मालपुरा विधानसभा सीट से भरेंगे नामांकन
सोमवार, 6 नवंबर 2023
Comment
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट व पूर्व विधायक रणवीर पहलवान करेंगे शिरकत
मालपुरा। मालपुरा विधानसभा सीट से नामांकन के अंतिम दिन आज भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल चौधरी लगातार तीसरी बार मालपुरा विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। घाटी रोड स्थित जैन नसियां से जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल चौधरी शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचेगें जहां रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को अपना नामांकन सौंपकर नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट, पूर्व विधायक रणवीर पहलवान भी शिरकत करेंगे।

0 Response to " भाजपा प्रत्याशी लगातार तीसरी बार आज मालपुरा विधानसभा सीट से भरेंगे नामांकन"
एक टिप्पणी भेजें