Advertisement

 सांगानेर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की

सांगानेर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की





कार्यकर्ता पुन: भाजपा विचारधारा एवं मोदी के कार्यों के साथ- बराला

भीलवाड़ा | सांगानेर से सैकड़ो कार्यकर्ता आज कांग्रेस छोड भाजपा में सम्मिलित हुए भाजपा जिला कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ,भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भीलवाड़ा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी,के सानिध्य में गोपाल कीर के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में बड़े उत्साह के साथ सम्मिलित हुए, इस अवसर पर जिला कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया जिसमें जनसंघ के 
वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व भाजपा पार्षद भंवरलाल कोठारी, सुरेश पारीक, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी, 
गोपाल तेली, कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह कालियास , सुभाष मंडल अध्यक्ष मनीष पालीवाल, अविनाश जीनगर उपस्थित थे हरियाणा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बराला ने कहां की कार्यकर्ता भाजपा विचारधारा एवं मोदी के कार्यों के साथ है
सांगानेर के सभी कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश से 21 किलो का फूलों का हार जनप्रतिनिधियों ,पदाधिकारीयो को पहनाया
इससे पहले कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा जिला कार्यालय एकजुट होकर आए, उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया | 

0 Response to " सांगानेर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status