Advertisement

अलीगढ़ वन विभाग ने जेसीबी मशीन मालिक से वसूला एक लाख का मुआवजा

अलीगढ़ वन विभाग ने जेसीबी मशीन मालिक से वसूला एक लाख का मुआवजा

 



रिपोर्टर:(बाबू परास्या)

अलीगढ़। अवैध खनन रोकथाम हेतु उप वन संरक्षक मारिया ए साइन के निर्देशानुसार माफियाओ पर लगातार कारवाई को लेकर वन विभाग हरकत में भोजपुर के झालरा वन क्षेत्र में अवैध खनन कार्य में ली जा रही जेसीबी मशीन को पकड़ कर वन अधिनियम के तहत एक लाख रुपय का जुर्माना वसूल कर जेसीबी मशीन को छोड़ा 


क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि

अलीगढ़ वन विभाग ने अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई करते हुए पूर्व में इसी माह एक जेसीबी मशीन को नाका भोजपुर की झालरा के पहाड़ में पकड़ा था, परंतु जेसीबी मालिक व ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी जेसीबी मशीन भगाकर कर ले गया था, परंतु क्षेत्रीय वन अधिकारी व टीम के द्वारा की गई सख्त कार्रवाई से जेसीबी मालिक महावीर पुत्र रूपनारायण जाति माली निवासी श्योराजपुरा ,उनियारा ने सरेंडर कर दिया,,

जेसीबी मशीन से पहाड़ में अवैध खनन प्रकरण की जानकारी उप वन संरक्षण टोंक को प्रेषित करने पर, जेसीबी मशीन मलिक पर वन अधिनियम के तहत एक लाख का मुआवजा किया गया , उक्त मुवावजा वसूला जाने पर, जेसीबी मशीन को छोड़ दिया गया, इस कार्यवाई के दौरान नाका ,भोजपुर ककोड़ प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत, गार्ड रमेश ताखर, होमगार्ड संजय, नरेश गुर्जर, मय सरकारी वाहन चालक शहजाद आदि मौजूद रहे,,

0 Response to "अलीगढ़ वन विभाग ने जेसीबी मशीन मालिक से वसूला एक लाख का मुआवजा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status