भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला ने देवली उनियारा विधानसभा से नामांकन भरा।
(रिपोर्टर:-बाबू परास्या)
उनियारा | उनियारा में भाजपा के बड़े नेता व 2023 चुनाव भाजपा प्रत्याशियों के साथ देवली उनियारा भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला ने भरा नामांकन इस मौके पर गढ़ में जनसभा रखी गई व जुलूस निकाला गया।जनसभा में मुख्य वक्ता दिया कुमारी रही।दिया कुमारी ने कहा कि इस जनसभा की भीड़ बता रही हैं कि देवली उनियारा की सीट भाजपा जीत चुकी हैं। प्रदेश में जिस तरह जंगलराज रहा, उससे प्रदेश की जनता त्रस्त रही।जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए 25 नवम्बर का इंतजार कर रही हैं।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही राजस्थान विकास की गति पकड़ेगा।भ्रष्टाचारी,महिला विरोधी, किसान विरोधी,युवा विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। जिसने किसानों के साथ न्याय नहीं किया, युवाओं को बेरोजगार रखा उनको वोट मांगने का कोई अधिकार नही है।संतो का अपमान हुआ, मंदिरों की तोड़ा गया,इस सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हमेशा हमेसा के लिए विदा करना है और देश, प्रदेश में रामराज्य लाना है।भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला ने कहा कि यदि वह चुनाव जीतते है, तो देवली उनियारा क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, सफाई, नाले आदि की प्रमुख समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगाए।भाजपा कार्यकर्ता और जनता के सहयोग से देवली उनियारा सहित राजस्थान में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।रमेश बिधूड़ी ने कहा कि ये चुनाव भारत के स्वाभिमान का चुनाव है।अगर हम चुनाव हार जाएंगे तो हमास को बल मिलेगा।ये चुनाव भारत की अस्मिता का चुनाव हैं।ये हमारी परीक्षा की घड़ी है।राजस्थान की जनता राजस्थान की कांग्रेस सरकार से मुक्ति चाहता है।सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने हम सबको मिलकर विजय बैंसला को विजय बनाना है। राजस्थान की जनता सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है।आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचंड बहुमत से विजय होंगे।कार्यक्रम में जिला चुनाव प्रभारी रमेश बिधूड़ी,सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,टोंक प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता,मालपुरा प्रत्याशी कन्हैया लाल चौधरी, खंडार प्रत्याशी जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रमुख सरोज बंसल,शंकर लाल ठाडा,नरेश बंसल, रमेश जिंदल,रणवीर पठानिया, राकेश बढ़ाया,आदेश कंवर, कैलाश चतुर्वेदी,राजकुमार मीणा, बनवारी जाट,नमोनारायण गौतम, महावीर गुर्जर, लक्ष्मीनारायण मीणा, सावरिया बैरागी, ममता जाट, जगदीश साहू धाकड़ समाज प्रदेशाध्यक्ष हेमराज धाकड़, उदयलाल गुर्जर, शिवजीराम चौधरी, सत्यनारायण मीणा, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र चौधरी,सुरेंद्र धाकड़, कमलेश यादव , सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

0 Response to "भाजपा प्रत्याशी विजय बैंसला ने देवली उनियारा विधानसभा से नामांकन भरा। "
एक टिप्पणी भेजें