Advertisement

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time : देशभर में महिलाएं कर रहीं चांद का दीदार, तस्वीरों में देखिये करवा चौथ का त्योहार

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time : देशभर में महिलाएं कर रहीं चांद का दीदार, तस्वीरों में देखिये करवा चौथ का त्योहार

 

HIGHLIGHTS

  • Karwa Chauth 2023 Live: देशभर में आज मनाया जा रहा करवा चौथ का व्रत
  • Karwa Chauth Live: सुहागिन महिलायें रख रहीं अपने पतियों के लंबी उम्र के लिए व्रत\

Karwa Chauth Vrat 2023 करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। ऐसे में महिलाएं शुभ मुहूर्त में पूजा कर चांद का दीदार करती हैं और पति की लंबी उम्र का कामना करने के बाद अपनी व्रत खोलती हैं।

Karwa Chauth 2023 live: करवा चौथ का व्रत महिलायें अपनी पतियों की लंबी उम्र के लिए करती हैं। यह त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन महिलायें निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को छलनी से देखकर (Karwa Chauth Moonrise Time Today) अपना व्रत खोलती हैं।

Karwa Chauth 2023 Live Updates: जम्मू में महिलाओं ने सुनी करवा चौथ की कथा, देखा चांद

जम्मू में महिलाओं ने सामूहिक तौर पर करवा चौथ की कथा सुनी। इसके बाद उन्होंने छलनी से चांद देखा और व्रत खोला। 

Karwa Chauth 2023 Moon Time: बिहार में कहां पर कब दिखा चांद

पटना में शाम के 7 बजकर 51 मिनट, गया में रात के 7 बजकर 53 मिनट, बेगूसराय में 7 बजकर 47 मिनट पर, दरभंगा में 7 बजकर 46 मिनट पर, मुजफ्फरपुर में 7 बजकर 48 मिनट में, भागलपुर में 7 बजकर 44 मिनट पर चांद दिखाई दिया। इसके बाद महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत खोला। 

चंडीगढ़ के सुखना झील में लगा महिलाओं का तांता, चांद का दीदार कर व्रत खोला

चंडीगढ़ के सुखना झील में महिलाओं का तांता लगा हुआ है। महिलाओं ने छलनी से चांद देखने के बाद अपना-अपना व्रत खोला। सुबह से ही महिलाएं निर्जला व्रत रखे हुए थीं।

Karwa Chauth 2023 Live Updates: करवा चौथ का चांद देख रहीं दिल्ली की महिलाएं

राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं ने करवा चौथ के चांद का दीदार किया। इस त्योहार की दिल्ली से तस्वीरें आई हैं। जहां पर छलनी से चांद देखती हुई महिलाएं दिखाई दीं।

0 Response to "Karwa Chauth 2023 Moonrise Time : देशभर में महिलाएं कर रहीं चांद का दीदार, तस्वीरों में देखिये करवा चौथ का त्योहार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status