ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जिले में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती 29 दिसंबर से
(रिर्पोटर:विशाल पारीक)
भीलवाडा । भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत कौशल विकास एवं भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जिले में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी।
भर्ती अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जिले में सुरक्षा कर्मियों और सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति पंचायत समिति रायपुर में 29 दिसंबर को, पंचायत समिति बिजोलिया में 30 दिसंबर को, पंचायत समिति बदनोर में 31 दिसंबर को, पंचायत समिति आसींद में 01 जनवरी को, पंचायत समिति सुवाणा में 02 जनवरी को, पंचायत समिति बनेड़ा में 03 जनवरी को, सहाड़ा पंचायत समिति में 04 जनवरी को, पंचायत समिति करेड़ा में 05 जनवरी को, पंचायत समिति कोटडी में 06 जनवरी को, पंचायत समिति मांडलगढ में 07 जनवरी को,़ पंचायत समिति जहाजपुर में 08 जनवरी को, पंचायत समिति शाहपुरा में 09 जनवरी को तथा शेष सभी पंचायत समिति के अभ्यार्थी मांडल पंचायत समिति में 10 जनवरी को भाग ले सकते हैं। भर्ती का समय प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ होगी।उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान के 425 पदों और सुरक्षा सुपरवाइजर के 75 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित होने पर ऑनलाइन भर्ती स्थल पर ही चयनित अभ्यर्थियों से 500 रुपये प्रॉस्पेक्टस (फॉर्म शुल्क) पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। सुरक्षा जवान को 14 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा और सुपरवाइजर को 20 हजार रुपये से 28 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। हर वर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन पीएफ, ईएसआईसी चिकित्सा सुविधा, बोनस, बीमा, दुर्घटना बीमा, आवास एवं मेस आदि की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के ऐतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों मारूति सूजूकी, चित्तौडगढ का किला, जे.के. सीमेन्ट एवं बहुराष्ट्रीय क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए मो.न.9587638624 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Response to "ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जिले में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती 29 दिसंबर से"
एक टिप्पणी भेजें