Advertisement

बीजेपी के नए मंत्रिमंडल को लेकर 8 विधायकों के नाम हुए फाइनल! पढ़ें आज कौन कौन बन रहा मंत्री

बीजेपी के नए मंत्रिमंडल को लेकर 8 विधायकों के नाम हुए फाइनल! पढ़ें आज कौन कौन बन रहा मंत्री

 


Rajasthan Cabinet: 27 दिसंबर को भाजपा के नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। पहले फेज में लगभग 15 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसके बाद इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा। सूत्रों के हवाले से सूचना मिल रही है कि पहली लिस्ट में 8 विधायकों के नामों पर मुहर लग चुकी है।

रिर्पोटर:राजेश खंडेलवाल)जयपुर।  राजस्थान में बीजेपी के नए मंत्रिमंडल को लेकर 27 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना है। बीते 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके दो डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया। इसको लेकर लगातार गया कयासों का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि अब 27 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा और इसी दिन शपथ ग्रहण के साथ विभागों का बटवारा भी होगा। पहले फेज में 15 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें करीब 8 विधायकों का नाम लगभग फाइनल होने की चर्चा है।

कौन से आठ विधायकों के नाम हुए फाइनल


बीजेपी के सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के पहले फेज में 15 मंत्रियों की घोषणा हो सकती है। इनमें आठ विधायकों का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इनमें बाबा बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, शैलेश सिंह, नोक्षम चौधरी, संदीप शर्मा, जवाहर सिंह बेडम, महंत प्रताप पुरी, डॉ किरोडी लाल मीणा और हरि लाल नागर के नाम शामिल है। सियासत में इन नाम पर लगभग हाई कमान की मोहर मानी जा रही है।
बाबा बालकनाथ -तिजारा
राज्यवर्धन सिंह राठौड़-झोटवाड़ा
शैलेश सिंह डीग-कुम्हेर
नौक्षम चौधरी-कामां
संदीप शर्मा-कोटा दक्षिण
जवाहर सिंह बेढ़म-नगर
महंत प्रताप पुरी-पोकरण
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा-सवाई माधोपुर
हीरालाल नागर-सांगोद

 आज शपथ ग्रहण के साथ हो सकता हैं विभागों का बंटवारा!

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में भाजपा अपने नए मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 मंत्री बना सकती है। कयास हैं कि पहले फेज में बीजेपी 15 मंत्रियों को शामिल करेगी। इसको लेकर संभावना है कि 27 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होने के साथ शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद ही इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा। बता दें कि भाजपा के मंत्रिमंडल में देरी को लेकर कांग्रेस बीजेपी को जमकर ने निशाना बना रही है।

0 Response to "बीजेपी के नए मंत्रिमंडल को लेकर 8 विधायकों के नाम हुए फाइनल! पढ़ें आज कौन कौन बन रहा मंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status