श्वास रोग व पुरानी खांसी के दो दिवसीय शिविर में 98 रोगी लाभान्वित
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:विशाल पारीक)
भीलवाड़ा। श्री गणेश उत्सव प्रबन्ध एवं सेवा समिति भीलवाड़ा द्वारा लगाये गये आयुर्वेद चिकित्सालय महात्मा गांधी परिसर में लगाये गये दो दिवसीय शिविर में भीलवाड़ा के 98 रोगी लाभान्वित हुये। इस शिविर में डॉ. अनुराग शर्मा व मोहिनी मीणा ने सभी रोगीयों को पुरानी खांसी व पुराने श्वास की तकलीफ व पुराने झुकाम की जाँच कर परामर्श दिया। समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले से भी रोगी आये और सभी रोगियों को निःशुल्क दवाईयाँ व भाप दी गई। यह शिविर वृद्धाश्रम अपना घर मंे भी लगाया गया। इस शिविर में सुभाष गर्ग, दयाशंकर शुक्ला ने भी सेवाएंे दी।

0 Response to "श्वास रोग व पुरानी खांसी के दो दिवसीय शिविर में 98 रोगी लाभान्वित"
एक टिप्पणी भेजें