जांगिड़ महासभा का स्थापना दिवस मनाया
(रिपोर्टर:ओपी शर्मा)
पीपलू | पीपलू कस्बे के श्रीविश्वकर्मा मंदिर में जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली का 117 वां स्थापना दिवस तहसील अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड रानोली की अध्यक्षता मे मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर समक्ष दीप प्रज्वलित व आरती करते हुए हुई। जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकुमार जांगिड़ पीपलू ने बताया कि महासभा की स्थापना 27 दिसंबर 1907 को हुई थी। वक्ताओं ने महासभा के संविधान एवं पद चिन्हों पर चलने के लिए अपील की। महासभा के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति के लिए समाज बंधुओं को आत्ममंथन करना चाहिए। जिससे समाज को नई दिशा मिल सके। इसके लिए समस्त बंधुओं को प्रयास करना होगा। इसके बाद सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों ने रणथंबौर पहुंचकर दर्शन गणेश जी को विदा किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शंकरलाल बनवाड़ा, सहकोषाध्यक्ष कृष्णकुमार, महामंत्री केदारनारायण पीपलू, ओमप्रकाश बगड़ी, मक्खन, मोनू, दीपू, भंवरलाल, शंकरलाल, रामप्रसाद, लखन, मनदीप व कोमल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to " जांगिड़ महासभा का स्थापना दिवस मनाया"
एक टिप्पणी भेजें