Advertisement

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

 

निवाई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या की योजना अनुसार 22 जनवरी को नवीन मंदिर के गर्भगृह में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चनानी मंडल की बैठक आयोजित की हुई। मंडल संयोजक राजेश कनेसर ने बताया कि श्री सत्यनाथ जी मंदिर सजिया मे मंडल के सभी प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। जिला पाथेय कण प्रमुख प्रेमप्रकाश शर्मा व प्रचारक प्रवीण कुमार ने बताया कि 1 से 15 जनवरी तक प्रत्येक घर में अयोध्या से प्राप्त अभिमंत्रित पीले चावल देकर रामलला के दर्शन करने का निमंत्रण दिया जाएगा और 22 जनवरी को दीपावली जैसा भव्य उत्सव, कीर्तन, सजावट, दीपमालिका व रंगोली सहित हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए ग्राम समितियां का गठन भी किया गया। इस दौरान नंदकिशोर सेन, सुरेश जैन, रामेश्वर चौधरी, नानकराम मीणा, विनोद बैरवा, मीठालाल चौधरी, आसाराम चौधरी, मुकेश गुर्जर व हनुमान टेलर सहित गांव चनानी, बृजलालपुरा, गोपालपुरा, मजूकडा व काचरिया सहित कई गावों के लोग मौजूद थे।

0 Response to "श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status