Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गुरुवार को  जिले के नगर पालिका व ग्रामीण इलाकों में आयोजित होंगे शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गुरुवार को जिले के नगर पालिका व ग्रामीण इलाकों में आयोजित होंगे शिविर

(रिर्पोटर:विशाल पारीक)

भीलवाड़ा। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, योजनाओं संबंधी जागरूकता एवं अन्य योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है।

ग्रामीण इलाकों में 28 दिसंबर को यहां आयोजित होंगे शिविरः-

28 दिसंबर को सहाडा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कांगणी व सालरा में, हुरड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरला व लाम्बा में, मांडलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरूदनी व सुरास में, सुवाणा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दरीबा व कोचरिया में, मांडल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बावलास व चाँखेड में, आसींद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरसनी व शंभूगढ में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।


गुरूवार को नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित होंगे शिविर


विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी) का शिविर 28 दिसंबर को हमीरगढ़ में नगर पालिका क्षेत्र का शिविर आयोजित होगा।

0 Response to "विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गुरुवार को जिले के नगर पालिका व ग्रामीण इलाकों में आयोजित होंगे शिविर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status