Advertisement

अयोध्या से पहुंचा अमृत अक्षत कलश, निकाली शोभायात्रा

अयोध्या से पहुंचा अमृत अक्षत कलश, निकाली शोभायात्रा

 


रिर्पोटर:(ओपी शर्मा)

पीपलू। अयोध्या में भगवान रामलला के नए मंदिर में प्रवेश उत्सव में करोड़ों राम प्रेमियों को एकत्रित करने के लिए घर-घर पीले चावल दिए जाएंगे। इसी को लेकर अमृत अक्षत कलश अयोध्या श्री राम जन्म भूमि से चलकर पीपलू पहुंचे है। जहां पर अमृत अक्षत कलश के साथ कस्बे के बसस्टैंड से श्रीचारभुजानाथ मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु इस कलश को अपने-अपने सिर पर लेकर चले। पूजित अक्षत कलश को पूजा अर्चना के साथ मंदिर में स्थापित किया गया है। 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच धर्म प्रेमी बंधुओ को कार्यक्रम में शामिल होने का इन्ही चावल से निमंत्रण दिया जाएगा। अयोध्या में 22 जनवरी 2023 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लाखों लोग इस पल के साक्षी बनेंगे। घर-घर कलश के अक्षत, श्रीराम भगवान का चित्र एवं आमंत्रण पत्र देकर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता दिया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़े गोवर्धन सोनी ने बताया कि रामभक्तों 22 जनवरी को स्थानीय स्तर पर भी अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों, मठों, धामों में भजन-कीर्तन, दीप मालाएं सजाना, घरों पर दीपक जलाने का आह्वान किया जाएगा। साथ ही मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव कार्यक्रम का प्रसारण करने आदि का आयोजन होगा। शोभायात्रा में केदारनारायण शर्मा, देवीनारायण सोनी, ओमप्रकाश चौधरी, शंकरलाल गुर्जर, राकेश जैन, अर्जुनलाल गुर्जर, दशरथसिंह राजावत, रामजीलाल माहुर, मोहन चंदेल, दिनेशकुमार सुनार, विमल, अतुल, सक्षम, राजेश जैन, गजराज, अरविन्द त्रिपाठी, नाथूलाल पाराशर, महेन्द्रसिंह, मनमीतसिंह राजावत, दीनदयाल वैष्णव, भागचंद जांगिड़, राजाराम मेहरा, विष्णु, मनीष जांगिड़, रामकल्याण प्रजापत, शंकरलाल मीणा, मुकेश दगोलिया आदि मौजूद रहे। 

पीपलू। कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा।

0 Response to "अयोध्या से पहुंचा अमृत अक्षत कलश, निकाली शोभायात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status