Advertisement

स्पर्श अभियान के तहत बच्चो को सिखाया गुड टच-बैड टच.

स्पर्श अभियान के तहत बच्चो को सिखाया गुड टच-बैड टच.

 


निवाई। झिलाय के माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को सेंटर फॉर सोशल डेवलपमेंट एंड रिहैबिलिटेशन संस्था के द्वारा बच्चो की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे स्पर्श-अभियान के अंतर्गत संस्था के अधिकारियो द्वारा कक्षा प्रथम से पांचवी तक के विद्यार्थियों को गुड टच, बैड टच के गुर सिखाए गए। एक्सपट्र्स ने प्रेजेंटेशन में सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श की उदाहरणा के साथ व्याख्या करते हुए बैड टच से बचने के लिए बच्चो को व्यावारिक व आसन तरीके के सुझाव दिए। इस दौरान बच्चो को विडियों दिखाकर जागरूक किया। वीडियो मे संबंधित स्थितियों को दिलचस्प तरीके से दिखाए। प्रधानाचार्य विजयसिंह राजावत ने कहा की समाज में बच्चो के साथ होने वाली यौन दुर्वव्हार की घटनाओ को रोकने के लिए जागरूक परिवार और जागरूक बच्चे की अवधारणा पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यशाला में लगभग 200 विद्यार्थियो सहित स्थानीय अध्यापको ने तीन बैच में भाग लिया। संस्था के स्टेट लीड कार्तिक गौतम ने बताया कि इसी प्रकार जिले के विद्यालयों में भी कार्यशाला प्रस्तावित है।

0 Response to "स्पर्श अभियान के तहत बच्चो को सिखाया गुड टच-बैड टच."

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status