Advertisement

लैंगिक समानता राष्ट्र प्रगति का महत्वपूर्ण आयाम

लैंगिक समानता राष्ट्र प्रगति का महत्वपूर्ण आयाम

 


सामूहिक संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

निवाई। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला यौन उत्पीडन व शिकायत निवारण कमेटी एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में लैंगिक असमानता की रोकथाम हेतु जागरूकता के लिए शनिवार को सामूहिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. प्रभा गुप्ता ने छात्रों से संवाद कर लैंगिक असमानता व घरेलू हिंसा व कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीडन की रोकथाम हेतु जागरूकता पर छात्रों के विचारों की जानकारी लेते हुए उनके प्रश्नों का समाधान किया। प्राचार्य प्रोफेसर दीपकराज जैन ने छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक नागरिक बनने वाले लैंगिक समानता जिस राष्ट्र में ज्यादा होंगे वह राष्ट्र हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस प्रभारी डॉ.सुमन ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य मौजूद थे।

0 Response to "लैंगिक समानता राष्ट्र प्रगति का महत्वपूर्ण आयाम"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status