भागवत सुनने से मनुष्य के अनेक जन्मों के पाप मिटते है- पं. मुकेश शास्त्री
निवाई।निकटवर्ती गांव अलियाबाद के ठाकुरजी के मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा में श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। कथा वाचक पण्डित मुकेश शास्त्री भारद्वाज ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जैसे भगवान सभी के हितकारी हैं वैसे ही मनुष्य को भी परोपकारी होना चाहिए। असहाय ओर निर्बल जनों की सेवा और सहायता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भागवत कथा भक्ति, ज्ञान एवं वैरागï्य रूपी त्रिवेणी संगम हैं। जिसमें मनुष्य अवगाहन करके स्वयं को पवित्र कर सकता है। भागवत कथा सुनने से अज्ञानता रूपी अंधकार दूर होता है एवं ज्ञान रूपी प्रकाश का संचार होता है। उन्होने बताया कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के अनेक जन्मों के पाप मिटते हैं ओर पुण्य उजागर होते हैं। भागवत कथा सुनने का सौभाग्य भाग्यशाली व्यक्ति को प्राप्त होता है। कथा संयोजक राधेगोपाल शर्मा ने बताया कि भागवत कथा में भगवान कृष्ण-रुक्मणी के विवाह की झांकी सजाकर नाटक का मंचन किया एवं महारास लीला का धूमधाम से आयोजन किया गया जिसके दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व गुलाल उडाकर जमकर भक्ति नृत्य किया। इस अवसर पर राधेगोपाल शर्मा, रामकिशन शर्मा, रामजीलाल शर्मा, पंडित गणपत शास्त्री, साधुराम शर्मा, अनिल शर्मा, नाथूराम शर्मा, मुकेश शर्मा व कमल शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to "भागवत सुनने से मनुष्य के अनेक जन्मों के पाप मिटते है- पं. मुकेश शास्त्री"
एक टिप्पणी भेजें