मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
मूण्डिया में मिला संतोषजनक कार्य
ढाणी नाडला व दतवास में मिला असंतोषजक कार्य
निवाई। ग्राम पंचायत मूण्डिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सीबीईओ हरिनारायण मीना ने लैब दिवस पर आकस्मिक अवलोकन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दतवास में भी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सभी व्यवस्थाए संतोषप्रद मिली। और राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणी नाडला का निरीक्षण करने पर पाया कि वहां पर एमडीएम अव्यवस्थित पाया और कैस बुक वाउचर व्यवस्थित नहीं थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं का अवलोकन करने पर वह अनुशासित मिले। बच्चों से वर्णमाला, एबीसीडी व पुस्तक पढ़ाई करवाई गई तो बच्चों ने संतोषपूर्वक जवाब नहीं दिया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दतवास का ओचक निरीक्षण किया गया जिसमें सभी स्टाफ 3:55 बजे ही जाने की तैयारी में जुटे हुए थे व बच्चों को भी स्कूल से छोड़ दिया था। सभी ने उपस्थित रजिस्टर के खाने में 4 बजा चुके थे।

0 Response to "मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा ने विद्यालयों का किया निरीक्षण"
एक टिप्पणी भेजें