पिच्छिका परिवर्तन समारोह एवं सहस्त्र कूट जिनालय के शुभारंभ के लिए बनाया विशाल पांडाल
भारत गौरव विज्ञा श्री माताजी एवं विज्ञा तीर्थ कमेटी ने किया अवलोकन
निवाई।सहस्त्र कूट जिनालय विज्ञा तीर्थ गुन्सी में विराजमान गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संघ के सानिध्य में रविवार को आयोजित होने वाले चातुर्मास निष्ठापन एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के लिए 90 बाई 150 का मुख्य पांडाल बनाया गया है इसके अलावा 30 बाई 60 एवं 15 बाई 90 फीट के पांडाल बनाया गया है। चातुर्मास कमेटी के प्रचार प्रसार संयोजक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि चातुर्मास निष्ठापन एवं पिच्छिका परिवर्तन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 11 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य विमल कुमार बनेठा एवं अजीत शास्त्री इन्दौर के निर्देशन में सहस्त्र कूट जिनालय का विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा शुभारंभ होगा। जौंला ने बताया कि शनिवार को विज्ञा श्री माताजी एवं ज्ञान श्री माताजी के सानिध्य में कार्यक्रम का सामूहिक अवलोकन किया गया जिसमें विज्ञा तीर्थ कमेटी के कार्याध्यक्ष महावीरप्रसाद पराणा, सुनील भाणजा, विजय गंगवाल, महेंद्र चंवरिया, अशोक चंवरिया, शुभम जैन सहित अनेक श्रद्धालु ने मुख्य स्थल में बने पांडाल का अवलोकन किया। जौंला ने बताया कि कार्यक्रम में पिच्छिका परिवर्तन में मंगलाचरण, सामूहिक नृत्य, शास्त्र भेंट, पाद प्रक्षालन, वस्त्र भेंट के साथ अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में देश भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

0 Response to "पिच्छिका परिवर्तन समारोह एवं सहस्त्र कूट जिनालय के शुभारंभ के लिए बनाया विशाल पांडाल"
एक टिप्पणी भेजें