कन्हैया लाल चौधरी को केबिनेट मंत्री बनाने पर भाजपा कार्यकर्ता ने की आतिशबाजी
रविवार, 31 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। राजस्थान भाजपा के मन्त्री मण्डल में शनिवार को किये गये विस्तार में टोड़ा-मालपुरा से विधायक कन्हैया लाल चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर टोंक में भाजपाईयों ने हर्ष जताते हुये आतिशबाजी कर खुशी मनाई। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मंत्री मण्डल में कन्हैयालाल के शपथ लेने के बाद टोंक में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के समर्थक भाजपाई घण्टाघर पर जमा हो गये तथा आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शेलन्द्र जैन, मण्डल महामंत्री विष्णु चावला, गुड्डू खटीक, सीताराम चावला, नरेंद्र अजमेरा, भवानी सेनी, विजय चावला, तारीक अजीज, अमजद पार्षद, हीरालाल एवं चंपलाल महावर आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।

0 Response to "कन्हैया लाल चौधरी को केबिनेट मंत्री बनाने पर भाजपा कार्यकर्ता ने की आतिशबाजी"
एक टिप्पणी भेजें