देवली गांव में लोहे के जाल में फंसा हुआ पैंथर दिखाई देने से मचा हडक़ंप
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के देवली गांव के पास लोहे के जाल में फंसा हुआ पैंथर दिखाई देने से हडक़ंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर उनियारा विभाग के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को जानवर से दूर रहने की सलाह दी। मिली जानकारी के अनुसार पैंथर देवली गांव के पास वन विभाग के प्लांटेशन के नजदीक स्थित खेत में लगे जाल में फंसा हुआ पैंथर दिखाई देने के बाद खेत मालिक ने आस-पास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में लोग वहां पर एकत्रित हो गए, तथा अलीगढ़ थाना पुलिस व उनियारा वन विभाग के रेंजर विजय कुमार अपने कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पैंथर लोहे के जाल में फंसा हुआ था, जो निकल नही पा रहा था। पैंथर की सूचना मिलने पर रणथम्बोर टाईगर रिजर्व की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां पैंथर को ट्रेंकुलाईज करती उससे पहले ही लोगों के शोरगुल के कारण पैंथर घबराकर लोहे के झाल में से खींचतान कर निकल कर सरसों के खेत के रास्ते भाग छुटा, जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी और ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार पैंथर व अज्ञात जंगली जानवर दिखाई देने से दहशत बनी हुई थी, जिसको लेकर वन विभाग की टीम ने भी गांव में आकर देखा था, लेकिन उस समय जानवर दिखाई नहीं दे पाया था।

0 Response to "देवली गांव में लोहे के जाल में फंसा हुआ पैंथर दिखाई देने से मचा हडक़ंप"
एक टिप्पणी भेजें