Advertisement

प्रतिभा सम्मान समारोह कल

प्रतिभा सम्मान समारोह कल



(रिर्पोटर:हरिशंकर माली)

दूनी/नगरफोर्ट। धाकड़-नागर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह 31 अक्टूबर को सांवतगढ़ में आयोजित होगा। धाकड़ कर्मचारी परिषद् के अध्यक्ष गिरिराज धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कार्यक्रम का आयोजन बूंदी जिले के सांवतगढ़ में आयोजित होगा जहां पर धाकड़ समाज सेवा समिति 108 गांवों द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 259 प्रतिभाएं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के कार्यक्रम में सर्वोच्च अंग प्राप्त करने वाले कक्षा 10 के 57, कक्षा 12 वीं के 29, स्नातक के 27, बीएड के 15, स्नातकोत्तर के 2, आईआईटी के 1, सीए के 1, नीट के 6, एफएमजीई के 2, आईसीएआर के 5, नवोदय के 8 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली दो प्रतिभाओं, सेवानिवृत्त 9 कर्मचारीयों, 72 राज्य कर्मचारीयों, 9 केन्द्रीय कर्मचारीयों तथा 14 भामाशाह को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में टोंक, बूंदी, कोटा जिले सहित अन्य जिलों की प्रतिभाएं को सम्मानित होगी। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हीरालाल नागर विधायक सांगोद होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धि प्रकाश धाकड़ डीप्टी कमीशनर कस्टम विभाग जयपुर करेंगे।

0 Response to "प्रतिभा सम्मान समारोह कल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status