साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर क्राइम रिस्पांस सेल का गठन
रविवार, 31 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। वर्तमान में बढ़ रहे साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु टोंक जिले में साईबर क्राइम रिस्पांस सेल का गठन कर शनिवार से इसकी शुरूआत की गई। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने गठन के बाद बताया कि इसके तहत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 01432-245100 एवं वाट्सअप नम्बर 9256880508 जारी किया गया है। उन्होने बताया कि इसके अन्तर्गत किसी भी व्यक्ति के साथ साईबर फ्रॉड होने पर परिवादी द्वारा हेल्पलाईन नम्बर पर सूचना देने पर पुलिस के द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जाएगी और साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल हुए बैंक अकाउन्ट को फ्री करने की प्रकिया प्रारम्भ की जाएगी।

0 Response to "साईबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर क्राइम रिस्पांस सेल का गठन"
एक टिप्पणी भेजें