भौतिक सत्यापन: ग्राम पंचायत में हुआ सामाजिक अंकेक्षण
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:ओपी शर्मा)
पीपलू।ग्राम पंचायत कुरेड़ा में अद्र्धवार्षिक सामाजिक अंकेक्षण कार्य संपादित किया गया। इसमें टीम ने ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट बनाई। ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि टीम ने अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक के विकास कार्यों, शौचालय, पीएम आवास का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर भी अवगत कराया। इस अवसर पर बीआरपी माया खंगार, वीआरपी हनुमानप्रसाद मीणा, कमलेश गुर्जर, सत्यनारायण मीणा, रिंकू वैष्णव, हनुमान आदि मौजूद रहे।

0 Response to "भौतिक सत्यापन: ग्राम पंचायत में हुआ सामाजिक अंकेक्षण"
एक टिप्पणी भेजें