Advertisement

2121 किलो गुड़ से की गौ-सेवा

2121 किलो गुड़ से की गौ-सेवा

 


भजन कीर्तन, आरती, प्रसाद वितरण से मनाया अयोध्या उत्सव

टोंक । अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन टोंक द्वारा स्थानीय गांधी गौ-शाला के प्रांगण में अयोध्या उत्सव विशाल गौ-गुड़ सेवा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं संघटन के शहर अध्यक्ष भगवान भण्डारी ने बताया कि सोमवार को प्रात: इस कार्यक्रम में सर्व सनातन समाज के महला-पुरुषों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आरम्भ प्रभु श्रीराम के नए विग्रह के चित्र के पूजन-अर्चना वंदन एवं द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मंगलाचरण वंदना पाटोदी एवं रेखा जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। भगवान भण्डारी द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। कार्यक्रम में मधुर संगीत के साथ गौरव बिंदल ने संगीत मय रामायण की चोपाईया गाकर वातावरण को भक्ति मय कर दिया, इसके बाद उन्होंने सजा दो घर को गुलशन सा प्रभु श्रीराम आये भजन पर उपस्थित भक्तों को नृत्य करने पर उत्साहित कर दिया, इसके बाद एलबम सिंगर अक्षत जैन ने अयोध्या धाम पर हाल ही में रिलीज एलबम जय श्रीराम का भजन सुनाया। एडवोकेट अवधेश जैन ने कविता राजेश जैन ने भजन आदि सुनाए । कार्यक्रम में वैश्य समाज के कार सेवक अजीत बम्ब, आलोक बढ़ाया एवं राजेश समर्पित को सम्मानित किया गया, इसके बाद प्रभु श्रीराम के भोग लगाकर सामूहिक आरती की गई, साथ ही संघटन की 19 वी मासिक गौ-सेवा के तहत 2121 किलो गुड़ से टोंक की सभी गौ-शालाओं में गौ- वंश की सेवा की गई । कार्यक्रम का संचालन संघटन के युवा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव बंसल, जिला महामंत्री दिनेश पाटोदी, धर्मेंद्र गुप्ता, शहर महामंत्री आलोक बढ़ाया, शहर कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री निखिल गुप्ता, शहर युवा अध्यक्ष पारस जैन, युवा महामंत्री शेष कहालिया, ताराचंद जैन, एड. गिरिराज गोयल, एड. अभय मल बम्ब, अखिल जैन, राजू बम्ब, राम किशन कहालिया, रमेश चौधरी, सत्यनारायण पंवार, दुर्गेश गुप्ता, रामोतार सिंगोदिया, वैभव पाटनी, जितेन्द्र जैन, विकास जैन, राजेश बम्ब, राजेश समर्पित, मुरारी विजय, सुनील बंसल आनन्द बम्ब मोनू जेंन अक्षत जेंन रोहित जेंन राज कुमार विजय राकेश पंवार सुशील पाटनी अशोक छाबड़ा रमेश छाबड़ा, धनराज जैन, प्रकाश पटवारी, नरेंद्र विजय, यश बम्ब, पीयूष विजय, धीरज अग्रवाल, राजू खण्डेलवाल, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मधु गोयल, संघटन संयोजिका अलका भण्डारी, शहर अध्यक्ष रेखा जैन, शहर महामंत्री अवन्ति जैन, साक्षी जैन, गीता खंडेलवाल, सुनीता बंसल, मीना तोषनीवाल, मीनाक्षी बम्ब, भावना जैन, सरिता बढ़ाया, ममता अग्रवाल, ममता गर्ग, टीना जैन, सुमन जैन, प्रियांशी बम्ब, सीमा खण्डेलवल, वंदना पाटोदी, चंद्रकला बम्ब, इरा जैन, मीनाक्षी बम्ब, श्वेता बम्ब, नीलम जैन, संगीता अग्रवाल, कमल कंवर, ज्योति पाटोदी एवं आशा बाकलीवाल आदि मौजूद रही।

0 Response to "2121 किलो गुड़ से की गौ-सेवा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status