श्रीरामलला प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया
टोंक । रामलीला मैदान पर सर्व समाज के बैनर तले गांधी पार्क मौहल्लें के युवाओं की ओर से दो दिवसीय रामोत्सव के तहत सोमवार को श्रीरामलला प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। आयोजन से जुड़े अजय चायवाला ने बताया कि लाईव प्रसारण देखने भाजपा नेता, मौहल्लावासियों सहित सर्व समाज के महिला-पुरुष व बच्चे जुटे। दोपहर साढ़े 12 बजे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होते मैदान में भव्य आतिशबाजी कर भगवान के जयकारों के बीच एक-दूसरे को बधाई दी गई। इसी प्रकार प्रसादी का वितरण किया गया। वही दो दिवसीय रामोत्सव के पहले दिन रविवार को जागरण का आयोजन किया गयर, जिसमें श्री बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुती दी, जिसमें सिंगर कैलाश सैनी, विजय महावर ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, श्रीरामराज अब आया है, घर-घर भगवा लहराया है, वीर हनुमाना अति बलधामा, मरुधर की जोत, लिलन प्यारी, बांस की बांसूरी, सांवरिया सेठ दे दे आदि भजनों की प्रस्तुती दी। वही डांसर महेश (काजल) ने भजनों पर प्रस्तुती। देर रात चले भह्लह्व संध्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। वही शाम 6 बजे से धार्मिक भजनों पर डांडिया का किया गया।

0 Response to "श्रीरामलला प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया"
एक टिप्पणी भेजें