Advertisement

श्री राममय हुई निवाई, श्रद्धालुओं का उमडा सैलाब

श्री राममय हुई निवाई, श्रद्धालुओं का उमडा सैलाब

 


किलेश्वर महादेव मंदिर पर जाने के लिए रेंम्प व सीढियों बनाने की पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने की घोषणा

निवाई। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को शहर में भव्य आयोजन हुआ। नगरपालिका के तत्वावधान में बस स्टेण्ड पर विशेष मंच बनाया गया जिस पर भगवान राम का आदम कद चित्र लगाया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ गणगौरी बाजार मंदिर स्थित कंकाली माता मंदिर से हुआ। शहर के मुख्य मार्गो से होकर कलश यात्रा अहिंसा सर्किल के परिक्रमा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल बस स्टेण्ड पहुंची जहां पर कलशों को स्थापित किया गया। कलशयात्रा में शामिल युवाओं ने भगवान राम के भजनो पर अपनी ही धून में झुमते हुए नजर आए। पार्षद नितिन छााबडा ने बताया कि बस स्टेण्ड पर बनाए गए विशेष मंच पर श्री प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा श्रीराम पंचायत की जीवंत झांकी सजाई गई। विशेष मंच पर भगवान रघुनाथजी को विराजमान किया गया। श्री अयोध्या धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरिया ने की आरती की। पूरे कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए नगर पालिका की ओर से बड़ी स्क्रीन लगाई गई। जहां पर देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा। सोमवार को सुबह से ही पूरे शहर का माहौल राममय दिखाई दिया। दोपहर 12:20 बजे जैसे ही अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई वैसे ही बस स्टेंड पर श्रद्धालुओं के उमडे हुए ज्वार ने भगवान जय श्रीराम के जयकारे से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नगर पालिका ने सभी सरकारी इमारत को विशेष रूप से सजाया गया। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से शहर के सभी मंदिरों के मुख्य मार्गों पर रंगोलियां सजाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने घोषणा करते हुए कहा कि रक्तांंचल पर्वत पर आज ही के दिन स्थापित किए गए भगवान किलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को आसानी से पहुंचने के लिए दौसा के नीलकंठ महादेव की तरह रैंप व सीढय़िां बनाकर के रेलिंग लगाई जाएगी। इस अवसर पर विधायक राम सहाय वर्मा ने भी इस कार्य के लिए पूर्ण सहयोग करने का पालिका अध्यक्ष को व शहर वासियों को आश्वासन दिया। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उत्साहित राम भक्तों ने जमकर आतिशबाजी चलाई एवं आरती के पश्चात सभी को प्रसादी का वितरण किया गया। विशेष रूप से देखा गया कि सोमवार को चारों ओर केवल राममय माहौल ही नजर आया हर कोई एक दूसरे को राम राम सा या जय श्रीराम कहकर अभिवादन करते हुए देखा गया।

0 Response to "श्री राममय हुई निवाई, श्रद्धालुओं का उमडा सैलाब"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status