Advertisement

बजरी खनन मामले में दो ट्रेक्टर-ट्रोली, एक लोडर एवं एक जेसीबी जब्त

बजरी खनन मामले में दो ट्रेक्टर-ट्रोली, एक लोडर एवं एक जेसीबी जब्त

 



चेजा पत्थर से भरे दो ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त व दो चालक गिरफ्तार

निवाई। राजस्थान सरकार द्वारा अवैध बजरी खनन व परिवहन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरोनी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से नदी के तन में बजरी खनन करते हुए दो ट्रेक्टर-ट्रोली, एक लोडर एवं एक जेसीबी को जब्त किया है। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस वृताधिकारी पीपलू इन्दु लोदी के निर्देश में पुलिस टीम ने गश्त करते हुए बनास नदी के तन पर एक ट्रेक्टर मय ट्रोली मय बजरी भरा हुआ तथा बजरी भरते हुए एक जेसीबी मशीन तथा मासी नदी के तन से एक ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी से भरा हुआ तथा बजरी भरते हुए एक लोडर को जब्त किया है। इसी प्रकार निवाई थाना पुलिस ने चेजा पत्थर भरकर जा रहे दो ट्रेक्टर-ट्रोलियों को जब्त किया है एवं दोनों चालाकों गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरिपालसिंह ने बताया कि गश्त अवैध खनन परिवहन की रोकथाम टीम का गठन किया गया। टीम में हैड कानि. मीठालाल, नीरज, कानि. पायलट, दिनेश व गिर्राज को शामिल किया गया। गश्त के दौरान हनुमान नगर के सामने से चेजा पत्थर से भरा हुआ ट्रेक्टर-ट्रोली जा रहे थे। जिसको रूकवाकर अनुज्ञापत्र मांगा तो उन्होंने अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रोली को जब्त कर पुलिस थाने में खडा करवा दिया एवं चालक भगवानसहाय को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार बनस्थली मोड से हाउसिंग बोर्ड की ओर जा रहे अवैध चेजा पत्थर से भरे हुए ट्रेक्टर-ट्रोली जब्त किया है एवं उसके चालक मनमोहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

0 Response to "बजरी खनन मामले में दो ट्रेक्टर-ट्रोली, एक लोडर एवं एक जेसीबी जब्त"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status