अवैध खनन की रोकथाम को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित
रविवार, 14 जनवरी 2024
Comment
टोंक। टोंक जिले में 15 से 31 जनवरी तक अवैध खनन की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01432 247478 है।अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ.सूरज सिंह नेगी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुगर सिंह मीणा को बनाया गया है, जिनके मोबाइल नंबर 9414 657160 है। प्रभारी अधिकारी प्रतिदिन अभियान की प्रगति रिपोर्ट जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही दूरभाष पर प्राप्त शिकायतों से उपखंड अधिकारी को अवगत करावाकर निस्तारण करवाएंगे।

0 Response to "अवैध खनन की रोकथाम को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित"
एक टिप्पणी भेजें