Advertisement

 ठगी का  कारोबार: क्षेत्र के कई गांवों में फर्जी रजिस्ट्रेशन से  अवैध लॉटरी का हो रहा है धंधा

ठगी का कारोबार: क्षेत्र के कई गांवों में फर्जी रजिस्ट्रेशन से अवैध लॉटरी का हो रहा है धंधा




  • स्कोर्पियो कार, थार जीप, ट्रैक्टर और स्विप्ट कार बुलेट  इनाम मे देने का दे रहे है लालच ठग
  • जोधपुरिया  में लकी ड्राॅ के नाम पर बड़े स्तर पर बेचे जा रहे है  कूपन
  • फर्जी लॉटरी के नाम पर हो रही है ठगी कई लोगों को लग चुकी  है लाखों की चपत

निवाई | निवाई क्षेत्र के देवनारायण धाम जोधपुरिया मे कुछ युवाओ ने एक चार पांच लोगो का गिरोह बनाकर फर्जी लाॅटरी चलाकर भोले-भाले ग्रामीणो को ठगने  का मामला सामने आया है ।ग्रामीणो ने  बताया कि जौधपुरिया मे लोगो को लाॅटरी मे बुलेट गाड़ी  ,मोटरसाइकिले ,थार गाडी , ट्रैक्टर ,व कृषि यंत्रों , बोलेरो ,स्विप्ट गाडी, सहित  अनेक छोटे-बड़े इनाम देने का प्रचार करके 251 रूपए का कुपन लेकर लाॅटरी के बम्पर ड्रा मे शामिल होने के लिए बरगला कर भ्रमित किया जा रहा है। 

एक दर्जन से ज्यादा गांवो के लोगो व सोशल मीडिया पर लोगो को लिया झांसे में

क्षेत्र के ग्रामीणो ने बताया कि जोधपुरिया मनोहरपुरिया सहित दर्जन भर गांवो व सोशल मीडिया पर कुछ युवाओ ने भ्रामक पोस्टर डाल रखा है जिसमे लाॅटरी निकलते ही मालामाल होने के झांसे दिए जा रहे है ।ग्रामीणो का कहना है कि  पिछले कुछ समय से बिना किसी विभागीय अनुमति के लकी ड्राॅॅ के नाम पर बड़े स्तर पर कूपन बेचकर मोटा पैसा कमाया जा रहा है। 


  • लोगो को लुभाने के लिए
  • पहला ईनाम रखा स्कार्पियो दूसरा ईनाम रखा थार
  • मकर सक्रांति को निकालेंगे ड्रा

गांव वालो ने बताया कि  जोधपुरिया में देवनारायण उपहार योजना के नाम पर चार पांच लोगो का ग्रुप बिना विभागीय अनुमति के लकी ड्राॅॅ के नाम पर कूपन बेच रहे हैं। कूपन में 14 जनवरी मकर सक्रांति पर ड्रॅा निकाल कर लोगों को स्कार्पयो कार थार गाड़ी ,बुलेट ,मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, व कृषि यंत्रों ,सहित अनेक छोटे-बड़े 501 इनाम देने का प्रचार किया जा रहा है। प्रत्येक कूपन 251  रुपये का रखा गया है ।जिसमे शामिल होते ही 501  उपहार  देने का झांसा दिया जा रहा है। 

जो भी व्यक्ति ज्यादा कुपन बेचेगा उसे भी थार आईफोन देने का दिया झांसा

भ्रामक पोस्टर मे दांवा किया है कि जो भी व्यक्ति इस  ड्रा के नाम से ज्यादा से ज्यादा  कूपन बेचेगा उसे भी उपहार मे थार कार, आईफोन ,व स्विप्ट गाडी, ईनाम मे दी जाएगी  । जिसके सोशल मीडिया पर पोस्टर प्रकाशित किए जा रहे है ।

लोगो ने बताया लगभग 45 से 55 हजार कुपन कांटे 

जानकार सुत्रो के मुताबिक इस लॅाटरी के 45 हजार से   55 हजार के आसपास  लोंगो को कूपन बेचे जा चुके है  ।इधर पर्यटन स्थल मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया मंदिर होने के कारण लोग इस उपहार योजना का नाम व स्थान देवनारायण  धाम जौधपुरिया  होने से  लोग मंदिर की समझ रहे है।  

मंदिर ट्रस्ट ने कहा योजना से हमारा कोई लेना देना नही

योजना मे स्थान देवनारायण धाम जोधपुरिया देने से लोग जल्दी चंगुल मे आकर मंदिर ट्रस्ट की ही योजना  मान रहे है ।मंदिर ट्रस्ट के लोगो ने कहा योजना से हमारा कोई लेना देना नही है, इस तरह की बात सामने आने व  शिकायत के बाद  हालांकि मंदिर ट्रस्ट   ने इस लक्की ड्रा का मंदिर ट्रस्ट से कोई संबंध नही होने की जानकारी दी है ।जबकी एक युवक सीताराम छावडी ने सोशल मीड़िया पर स्वयं का नाम सीताराम छावड़ी बताते हुए कहा कि मे मंदिर के सामने दूकान संचालित करता हूँ । तथा यह उसने  स्वयं के द्वारा लक्की ड्रा उपहार योजना के कूपन बेचना व आयोजन करना स्वीकार किया है। वही अन्य युवक मनराज  ,सोनु मीणा ,धारा सिंह ,देवीशंकर खटाना का नाम व नम्बर पोस्टर पर चिपके हुए है ।युवक मनराज व सीताराम छावडी से बात होने पर उन्होने संवाददाता को भी प्रलोभन देकर खबर ना चलाने की हिदायत दी साथ ही  युवक ने  बताया कि लाॅटरी रजिस्ट्रड नही है । लॅाटरी पर फर्जी  रजिस्ट्रेशन नम्बर  डालकर लोगो को गुमराह किया जा रहा है। 

शाहपुरा भीलवाडा मे भी हो चुका है ऐसी लाॅटरी पर विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौशाला मंदिर समिति जैसी लाॅटरियो पर  प्रदेश के भीलवाडा से अलग होकर जिला बने  शाहपुरा  मे  हाल ही सोमवार को कलेक्टर टीकम चंद बोहरा ने एस पी विनीत बंसल को ऐसी तमाम तरह की फर्जी लाॅटरियो पर सख्त कारवाई के निर्देश दिए थे ।

जो भी दोषी होगा उस पर पुलिस के द्वारा नियमानुसार  कार्यवाही की जाएगी -वृताधिकारी महावीर सिंह निवाई

मामला  हमारे  संज्ञान मे आया है, हमने मामले की जांच एएसआई गणपत सिंह को दी है रजिस्ट्रेशन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच करके नियमानुसार कार्रवाई अमल मे लाई जायेगी 

-  जगदीश मीणा थाना प्रभारी  सदर निवाई

वही इस मामले मे देवनारायण धाम जौधपुरिया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष फुलचंद लांगडी ने कहा कि इस मामले से मंदिर ट्रस्ट का कोई लेना देना नही है । यह देवनारायण धाम की योजना नही है लोग धाम के नाम से भ्रमित ना हो ।


- फूलचंद लांगडी

  मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष देवनारायण धाम जोधपुरिया

0 Response to " ठगी का कारोबार: क्षेत्र के कई गांवों में फर्जी रजिस्ट्रेशन से अवैध लॉटरी का हो रहा है धंधा "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status