फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ
रविवार, 14 जनवरी 2024
Comment
मालपुरा। राजकीय नर्सिंग कॉलेज की और से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रथम बैच(वर्ष22-23) की और से नये बैच(23-24) को फ्रेशर पार्टी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सआदत अस्पताल के पीएमओ डॉ.बीएल मीणा एवम् एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य रमेशचंद बैरवा ने की।इस मौके पर मिस्टर फ्रेशर विशाल शर्मा ओर मिस फ्रेशर जया यादव चुनी गयी।इस मौके पर पीएमओ डॉ.बीएल मीणा ने कहा की सरकार की ओर से प्रत्येक जिले मे सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोला गया है। टोंक मे भी जिले का यह पहला नर्सिंग कॉलेज है। इसका ये दूसरा बैच है।कार्यक्रम मे नर्सिंग ट्यूटर प्रदीप चौधरी,सुनीता चौधरी,मो.शाहीद,आशा शर्मा,सना खान,आशा मीना,वसीउल्लाह, नाज़िया एवं रोहिताश हरितवाल,सोमेश मिश्रा,मनीष सैनी,मनीषा गुर्जर,चिरमी शर्मा आदि मौजूद रहे।

0 Response to "फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ"
एक टिप्पणी भेजें