Advertisement

 विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाना जरूरी - विधायक श्री राम सहाय वर्मा

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाना जरूरी - विधायक श्री राम सहाय वर्मा




केंद्रीय संचार ब्यूरो की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का टोंक में उद्घाटन


टोंक | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जरूरी है कि सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचे। इसी उद्देश्य की पूर्ति में विकसित भारत संकल्प यात्रा और विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी जैसे उपक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उक्त विचार विधायक श्री रामसहाय वर्मा ने विकसित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए। वे टोंक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम के सभागृह में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के जयपुर प्रादेशिक कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर टोंक की जिला प्रमुख श्रीमती सरोज बंसल, पत्र सूचना कार्यालय एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला, केंद्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक श्री रामखिलाड़ी मीणा, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल बैरवा, आईसीडीएस की उपनिदेशक श्रीमती सरोज मीणा, पूर्व जि.प. सदस्य नरेश बंसल, प्रधानाचार्य शंकर शंभू गोगवाल, सहकारी सेवा समिति के अध्यक्ष उमराव सिंह, नीलिमा आमेरा, बबलू टेकर, शंकर विजय, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
श्री वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा पीढ़ी का योगदान सबसे ज्यादा रहेगा। यदि प्रत्येक युवा अपने कर्तव्यों को पहचानकर उसके अनुरूप अपने जीवन की दिशा तय करेगा तो इससे न सिर्फ उसका परिवार, गाँव बल्कि देश भी आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती सरोज बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत को एक परिवार मानकर उसी तरह से सबकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं जैसे किसी परिवार का मुखिया करता है। उनका किसान, गरीब और महिलाओं की तकलीफों को दूर करने पर विशेष ध्यान है। हम सबको मिलकर भारत को मजबूत, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास करने हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संयुक्त निदेशक श्री रामखिलाड़ी मीणा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया  कि इस तरह के कार्यक्रम पूरे राजस्थान में आयोजित किए जा रहे हैं। इनका प्रमुख उद्देश्य मनोरंजक तरीकों से शासन की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि टोंक में यह प्रदर्शनी 12 जनवरी तक सुबह दस से शाम पांच बजे तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को आईसीडीएस की उपनिदेशक श्रीमती सरोज मीणा ने संबोधित करते हुए उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार सहायक भारत भार्गव ने किया। आभार प्रदर्शन प्रेम सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, डाक विभाग आदि विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल भी लगाए गए थे।

0 Response to " विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाना जरूरी - विधायक श्री राम सहाय वर्मा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status