Advertisement

 राष्ट्रीय एनसीसी ईबीएसबी शिविर में रस्सा कस्सी में लड़को में जयपुर,लड़कियों में उदयपुर ग्रुप विजेता

राष्ट्रीय एनसीसी ईबीएसबी शिविर में रस्सा कस्सी में लड़को में जयपुर,लड़कियों में उदयपुर ग्रुप विजेता




एक भारत श्रेष्ठ भारत हल्दीघाटी शिविर–आयोजक 5 राज स्वतंत्र कंपनी भीलवाड़ा

भीलवाड़ा | पांच राज स्वतंत्र कंपनी एनसीसी भीलवाड़ा,उदयपुर ग्रुप–राजस्थान डायरेक्टरेट के तत्वाधान में 12 दिवसीय राष्ट्रीय एनसीसी शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत—1, हल्दीघाटी शिविर का में एनसीसी कैडेट ने विभिन्न खेल गतिविधियों में दमखम दिखाया। जिसके तहत रस्साकस्सी का फाइनल मैच एसडी (बॉयज) में जयपुर ग्रुप ने जोधपुर ग्रुप को 3–0,तथा एसडबल्यू (गर्ल्स) में उदयपुर ग्रुप ने जयपुर ग्रुप को 3–0 से हराया।शिविर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल तेजिंदर शर्मा ने फाइनल मैच में मुख्य अतिथि श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दीप्ति भार्गव का स्वागत किया। साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस पर शिविर के एनसीसी कैडेट तथा श्रीनाथ जी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के साथ युवाओं के लिए नाथद्वारा में जागरूकता रैली निकाली।इस अवसर पर उदयपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती ने कैडेट को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश  दिया तथा सभी विजेताओं को बधाई दी।शिविर में 600 एनसीसी कैडेट को कुशल प्रशिक्षण सीओ 2 नेवल यूनिट कमांडर मनीष सिंह , सीओ इंजिनियरिंग कंपनी अजमेर लेफ्टीनेंट कर्नल राहुल शर्मा सहित 30 एएनओ,सीटीओ,सैन्य स्टाफ के तत्वाधान में दिया जा रहा है।

0 Response to " राष्ट्रीय एनसीसी ईबीएसबी शिविर में रस्सा कस्सी में लड़को में जयपुर,लड़कियों में उदयपुर ग्रुप विजेता"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status