Advertisement

डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में अनुसूचित जाति के समस्त संगठनों का नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में अनुसूचित जाति के समस्त संगठनों का नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न




शिक्षा से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है - डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा


निवाई । डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी जयपुर राजस्थान के तत्वावधान में शनिवार 13 जनवरी को अनुसूचित जाति के समस्त सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष , पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने की । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री, सार्वजानिक निर्माण विभाग एवं महिला व बाल विकास डॉ मंजू बाघमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डॉ. ऋतू बानावत रही । सर्वप्रथम समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं मुख्यातिथि , विशिष्ट अतिथिगण द्वारा विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया । सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष पी.सी.हाड़िया , बी एल बैरवा, जी एल वर्मा, दयानंद सक्करवाल, डॉ. शशि इन्दुलिया, मेनका भूपेश, महेश धावनिया, गुरु प्रसाद लेखरा एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का  राजस्थानी परम्परा के अनुसार स्वागत सम्मान किया । 
 
    समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है। इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। समाज गंगा की तरह है और सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा । समाज के बिना हम सब अधूरे हैं। संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है । शिक्षा से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है शिक्षा से ही सभी विकास सम्भव है, ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम को जीवन का आईना बताते हुए डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलने की बात कही ।

       समारोह के मुख्यातिथि राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने कहा कि किसी कार्य को करने के लिये लक्ष्य तय करो, लक्ष्य की ओर बढ़ो, मेहनत करो मेहनत के सिवा कुछ नहीं है बाघमार ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया तथा इस समारोह की उन्होंने अपने शब्दों में प्रशंसा की ।

  समारोह के विशिष्ट अतिथि ऋतु बानावत ने कहा कि हमारा समाज संघर्ष करने वाला समाज हैं अपने हक के लिए लड़ने वाला समाज है हमारे समाज में पल रहे व्याप्त कुरीतियों को मिटा कर नया सवेरा लाना होगा ।
 
    इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा, महापौर भरतपुर अभिजीत जाटव, बी.एल.नवल, ललित मेहरा ,  के.एल. बेरवाल , पी.सी. बेरवाल , यादराम फांसल , लक्षमण लुनिवाल एवं अनुसूचित जाति के 75 सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और सोसायटी के जिला शाखाओं के पदाधिकारियों आदि ने स्नेह मिलन समारोह में अपने अपने विचार रखे । डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया
  
    कार्यक्रम में समारोह में प्रशांत मेहरड़ा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, विनोद सांखला बड़ागाँव , शिव शंकर छत्रपति, रोहित खन्ना, राम किशन मेहरा, किशन लाल इनखिया, के.आर.मेघवाल, अजय भूपेश, उदाराम मेघवाल, हरिनारायण बैरवा, पूरनमल मेहरड़ा, जया सिंह, तारा बेनीवाल, शुभम तिमोली, किर्तिराज हाडिया, डॉ. महेंद्र कुमार आनंद, हरिवल्लभ मेघवाल, राम सिंह जाटव, नन्दराम, रामेश्वर सेवार्थी, मनीष देवेंदा, एच.आर.परमार , विरेन्द्र सांखला , सुरेन्द्र बागड़ी , दिलखुश सांखला एवं सोसायटी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

0 Response to "डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में अनुसूचित जाति के समस्त संगठनों का नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status