Advertisement

 सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मृत मिला बछड़ा

सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मृत मिला बछड़ा


पुलिस ने मृग दर्ज कर शुरु की जांच



पीपलू (ओपी शर्मा) | नाथड़ी से सोहेला की ओर माशी नदी रपटे से करीब 300 मीटर दूरी पर बबूलों के बीच बुधवार सुबह एक गाय का बछड़ा मरा हुआ मिला। जानकारी अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा बछड़े को रस्सी से बांध दिया गया। जिसकी वजह से रात भर में रस्सी गले में फंदे की तरह हो गई तथा बछड़ा छटपटा कर मर गया। सूचना मिलने पर कई गौसेवक मौके पर पहुंचे तथा इस तरह लगातार हो रही गौ हत्या को लेकर विरोध जताया। इस पर निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, पंचायत समिति प्रधान रतनी देवी चंदेल, गौसेवक सत्यनारायण चंदेल, गजराज शर्मा, राजेश गौड़ आदि भी मौके पर पहुंचे तथा प्रशासन को मौके पर बुलाया। मामले को लेकर टोंक एडिशनल एसपी आदर्श चौधरी, डिप्टी इंदु लोदी मय जाप्ते तथा एसडीएम वर्षा शर्मा, तहसीलदार इन्द्रजीतसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। इस दौरान एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही चिकित्सक को बुलाकर बछड़े पर जगह-जगह हो रखे निशान के चलते पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद उसे दफनाया गया है। वहीं बरौनी थाने में पुलिस ने मृग दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु की हैं।

0 Response to " सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मृत मिला बछड़ा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status