बीजवाड़ विधालय मे हुई चोरी
पीपलू (ओपी शर्मा) | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीजवाड़ में चोरों ने रविवार रात को एमडीएम के सामानों की चोरी रसोई के जंगलों को तोड़कर की हैं प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश यादव ने पुलिस थाना झिराना में इसकी एक तहरीर दी है शिक्षक देवराज गुर्जर ने बताया कि रविवार को चोरो ने रसोई की खिड़की का जंगला तोड़कर 20 किलो आटा मसाले भरे डिब्बे ,स्टील की बारात, अल्युमिनियम की भागोनी, सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए जब स्टाफ सोमवार को सुबह 10:00 बजे स्कूल पहुंचा तो उन्होंने रसोई घर के जंगला टूटा हुआ पाया तथा पोषाहार प्रभारी प्रहलाद जावल्या से सामानों की सूची से पता लगाकर विभिन्न सामान चोरी हुए का मिलान किया इस पर प्रधानाध्यापक ने एक रिपोर्ट झिराना थाने में दी है इससे पहले भी इसी स्कूल में चोरों ने गैस सिलेंडर, गैस सिलेंडर चूल्हा, गेहूं तथा सरकारी रिकॉर्ड को जलाया,चोरी कर ले गए थे जिसकी रिपोर्ट पीपलू थाने में दर्ज करवाई गई थी गेहूं चोरी की बरामदगी पुलिस ने कर ली थी

0 Response to " बीजवाड़ विधालय मे हुई चोरी"
एक टिप्पणी भेजें