Advertisement

टोंक में पुस्तक मेला 22 से 25 फरवरी तक

टोंक में पुस्तक मेला 22 से 25 फरवरी तक

 

(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)

टोंक । अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन सिटी पैलेस में 22 से 25 फरवरी तक पुस्तक मेले का आयोजन होगा। पुस्तकालय प्रभारी केशव कुमार गौतम ने बताया कि इस पुस्तक मेले में प्रमुख रूप से नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट (सीबीटी), एकलव्य प्रकाशन, प्रथम बुक, राजकमल प्रकाश, वाणी प्रकाशन आदि देश-विदेश के कई प्रकाशनों की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी। अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन देवेन्द्र टोंक के देवेन्द्र जोशी ने बताया कि चार दिवसीय इस मेले में बच्चों एवं विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें जिसमें कहानी लेखनए गणित के विभिन्न गतिविधियोंए विज्ञान के रोचक प्रयोगएचित्रकारी आदि के विभिन्न कार्नर लागायें जायेंगे जहॉं बच्चे अपने मनपसंद की गतिविधियां कर सकेंगे। साथ जिले के साहित्यकारों की पुस्तकों एवं पत्र लेखन अभियान के तहत प्रकाशित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। मेले में विभिन्न साहित्यक सत्र आयोजित किये जायेगे। ये मेले जिले में पुस्तक संस्कृति के विकास में अहम भूमिका निभायेगा।

0 Response to "टोंक में पुस्तक मेला 22 से 25 फरवरी तक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status