असंतुलित होकर कार डिवाईडर से टकराई,एक की मौत, 5 घायल
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | बरोनी थानान्तर्गत शुक्रवार की देर रात्रि करीब 12.15 बजे एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई तथा 5 जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर बरोनी थाना पुलिस मौके पर पंहुची और घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि को जयपुर की ओर से टोंक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बनास नदी की पुलिया के समीप असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए सआदत अस्पताल टोंक में भर्ती करवाया। जहां शांतिलाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल नारायण, नमन, प्रवीण, दिनेश व रेखा देवी का प्रथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने एसएमएस के लिए रैफर कर दिया।

0 Response to " असंतुलित होकर कार डिवाईडर से टकराई,एक की मौत, 5 घायल"
एक टिप्पणी भेजें