Advertisement

 मेहनत इतनी करो की सफलता शौर मचाना शुरू हो जाए-अनूप कुमार

मेहनत इतनी करो की सफलता शौर मचाना शुरू हो जाए-अनूप कुमार



अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | खणदेवत रोड पर स्थित दादुदयाल गार्डन में अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायाधिपति अनूप कुमार दण्ड, न्यायधिपति अनिल कुमार उपमन, जिला न्यायाधीश अयूब खान द्वारा मांउ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान डाक बंगले पर पुलिस के जवानों ने न्यायाधिपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधिपति अनिलकुमार उपमन ने कहा की मेहनत इतनी करो की सफलता शौर मचाना शुरू कर दें। न्याधिपति अनूप कुमार दण्ड ने कहा की युवा अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करें एवं अपने कार्यों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करे। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त अध्यक्ष सीताराम शर्मा, उपाध्यक्ष किशनलाल सैनी, महासचिव सत्यनारायण गुर्जर, कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल व पुस्तकालय अध्यक्ष महेंद्र कसाना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान एडवोकेट दयाराम गुर्जर, नरेंद्र चौधरी, रामेश्वर चौधरी, रामजीलाल चौधरी, रामेश्वर व्यास व हीरालाल चौधरी सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

0 Response to " मेहनत इतनी करो की सफलता शौर मचाना शुरू हो जाए-अनूप कुमार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status