50 वाहन चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
यातायात नियमों की पालना के लिए किया जागरूक
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | डाक बंगले के बाहर बुधवार को थानाप्रभारी हरिपाल सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मीयों ने यातायात अभियान के तहत 50 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करके चालान किए हैं। यातायात प्रभारी सांवरमल जाट ने बताया की यातायात नियमो की पालना नही करने पर 40 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान दुपहिया वाहन चालक व ऑटो चालाकों को हेलमेट पहनने, क्षमता से ज्यादा सवारी नही बैठाने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से व नशे में वाहन नही चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नही करने, वाहनो को रोंग साईड नहीं चलाने एवं लाइसेंस सहित वाहन के दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यातायात अभियान को लेकर विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को भी यातायात नियमों की जानकारी देते हुए यातायात के नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर यातायात पुलिस के राजेन्द्र, प्रहलाद, भागचंद, बनवारीलाल व ममता सहित कई यातायातकर्मी मौजूद थे।

0 Response to " 50 वाहन चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई"
एक टिप्पणी भेजें