Advertisement

 पिकअप में भरकर ले जा रहे 9 गौ-वंशों को पुलिस ने करवाया मुक्त

पिकअप में भरकर ले जा रहे 9 गौ-वंशों को पुलिस ने करवाया मुक्त



(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई | बरोनी थाना पुलिस ने अवैधरूप से एक पिकअप में भरकर ले जा रहे गौ-वंश को मुक्त करवाकर गौ-शाला में छोडा है। पुलिस ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गांव हाडीकलां के समीप पुलिस ने एक पिकअप को रूकवाया। लेकिन चालक ने गाडी नही रोकी तो पुलिस ने उसका पीछा किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचने के बाद पिकअप चालक सौहेला पुलिया के पास खेत में गाडी को उतार ले गया और गाडी को खडी करके फरार हो गया। पुलिस ने गाडी में भरे 9 गौ-वंशों को मुक्त करवाकर वैष्णो देवी मंदिर गौ-शाला में छोडा गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त करके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Response to " पिकअप में भरकर ले जा रहे 9 गौ-वंशों को पुलिस ने करवाया मुक्त"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status