विश्व की प्राचीन यूनानी चिकित्सा पद्धति को आधुनिक संदर्भों में विकसित करें- श्री कलराज मिश्र
मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024
Comment
- राज्यपाल महोदय ने महान विद्वान हकीम अजमल खान के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया
- चराई स्थित यूनानी कॉलेज में वर्ल्ड यूनानी दिवस का हुआ समापन
(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)
टोंक। शहर के समीप ग्राम चराई में स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी में सोमवार को यूनानी सप्ताह के तहत आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में विश्व की सबसे प्राचीन यूनानी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता डॉ. हकीम अजमल खान की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद इरशाद खान ने बताया कि यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूनानी सप्ताह के तहत कॉलेज एवं चिकित्सालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, संबोधन एवं रैली, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, संवाद कार्यक्रम, पोईट्री, अप कल्चर, पोस्टर प्रिजेन्टेंशन, डिबेट, नुक्कड़ सभाएं पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यूनानी चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक किया। यूनानी कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर डॉ. सरफराज ने बताया कि समापन समारोह में डॉ. सर्वपल्ली राजस्थान विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर आजम खान, पूर्व डीन प्रोफेसर शोएब आजमी एवं प्रो. अब्दुल शकूर खान समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने यूनानी कॉलेज में स्थित गर्ल्स हॉस्टल के नए भवन का वर्चुअली शुभारंभ किया
यूनानी कॉलेज कैंपस में सोमवार को गर्ल्स हॉस्टल के नए भवन का उदघाटन माननीय राज्यपाल महोदय श्री कलराज मिश्र ने वर्चुअली किया। वर्चुअली कार्यक्रम में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अपने संबोधन में महान विद्वान हकीम अजमल खान का स्मरण करते हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति को आधुनिक संदर्भों में विकसित कर निरोगी राजस्थान के लिए सभी स्तरों पर कार्य हो।
ग्राम सोरण में जिले का प्रथम यूनानी औषधि केंद्र स्थापित
जिले के लोगों को अधिक से अधिक यूनानी चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित करने के उद्देश्य से ग्राम सोरण में जिले के प्रथम यूनानी औषधि केंद्र का शुभारंभ राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर वैध प्रदीप कुमार प्रजापति ने किया। उन्होंने औषधि केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के यूनानी औषधि केंद्र स्थापित होने से ग्रामीणों में प्राचीन यूनानी पद्धति को लेकर जागरूकता आएगी। ग्रामवासी अपने रोग की औषधि ग्राम स्तर से ही प्राप्त कर लाभान्वित होंगे। यूनानी औषधि केंद्र का संचालन यूनिवर्सिटी कॉलेज चराई द्वारा किया जाएगा।
फिज़ियोलॉजी सैकेण्ड पुस्तक का किया विमोचन
वाइस चांसलर वैध प्रदीप कुमार प्रजापति एवं कुल सचिव सीमा काव्या ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के नए भवन का वर्चुअली शुभारंभ करने पर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने यूनानी सप्ताह के सफल आयोजन के लिए कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सालय के समस्त स्टॉफ की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरणा दायक बताया। उन्होंने कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. संजय गंजू की पुस्तक फिज़ियोलॉजी सैकेण्ड का विमोचन भी किया।
इन चिकित्सकों एवं कार्मिकों ने निभाई यूनानी दिवस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी
यूनानी कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर डॉ. सरफराज अमहद ने बताया कि वर्ल्ड यूनानी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर यूनानी सप्ताह को सफल बनाया। मीडिया प्रभारी सरफराज ने बताया कि यूनानी सप्ताह कार्यक्रम की सफलता में डॉ. जीशान अली, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. हिना जफर, डॉ. अशरफ अली बेग, डॉ. सुरैया सिद्दीकी समेत बग्गी खाना चिकित्सालय में कार्यरत पैरामेडिकल स्टॉफ की अदीबा जुबेरी, अमरीन, जाहिदा सलमा, फायजा सुल्ताना, फैज खान, मोहम्मद आसिम, रिजवान की विशेष भूमिका रही। इसी प्रकार फरहीन बानो, सबा फातिमा, फरहीन खोखर, नदीम अंसारी, मसूद अहमद, अब्दुल मतीन, अनामिका, कृष्णा कुमारी, अनीस, फारूक अली, गणेश गुर्जर, भवानी सैनी, राकेश शर्मा, लोकेश साहू, दीप्ति, सुनील शर्मा, दयाराम चौपडा, मोहित शर्मा, मनोज, अश्विनी, पिंटूराम, अनिता कुमारी, सुनील शर्मा, दयाराम चौपडा, मोहित शर्मा, मनोज, अश्विनी, पिंटूराम, अनिता कुमारी एवं फिरोज ने विशेष सहयोग दिया।

0 Response to " विश्व की प्राचीन यूनानी चिकित्सा पद्धति को आधुनिक संदर्भों में विकसित करें- श्री कलराज मिश्र"
एक टिप्पणी भेजें