अधिकारी कार्य में लापरवाही नहीं करे-रामसहाय वर्मा
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | स्थानीय नगरपालिका सभागार में रविवार को पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित हुई जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 113 करोड रुपए का बजट सर्वसम्मती से पारित हुआ हैं। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के नेतृत्व में सभी पार्षदों ने नवनिर्वाचित विधायक रामसहाय वर्मा का माल-साफा व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मती से रक्तआंचल पर्वत पर सडक़ निर्माण व बस स्टैंड के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र में सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने, शहर में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए चर्चा की गई। नगरपालिका की ओर से अस्पताल परिसर में सोनोग्राफी मशीन लगाने का भी निर्णय लिया गया। पार्षद पारस पहाड़ी ने बैठक में बस स्टैंड पर पार्किंग समस्या से अवगत करवाते हुए कहा कि बस स्टैंड पर अंडरग्राउंड पार्किंग व्यवस्था की जाए। पार्षद रामविलास बलाई ने नगरपालिका ठेकादारो द्वारा समय पर कार्य नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के कर्मचारी पार्षदो की बात नहीं सुनते हैं। और समय पर उनकी समस्या का समाधान नहीं करते हैं। पार्षद ओमप्रकाश गुप्ता ने ठेलाकर्मियों को चिन्हित करने के लिए कहा। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि जल्दी ही बस स्टैंड की समस्या को दूर किया जाएगा। आने वाले समय में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। रक्तआंचल पर्वत पर सडक़ निर्माण और सीढ़ीया बनाई जाएगी। शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। शहर में हो रहे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को अभियान के माध्यम से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी कार्य में लापरवाही नहीं करे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करें। समय सीमा में काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। शहर में आमजन के लिए नए कार्य किए जाएंगे। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। शहर में नई कीर्तिमान आयाम स्थापित किए जाएंगे। बैठक में पार्षद परसराम कुमावत, महावीरप्रसाद पराणा, नितिन छाबड़ा, भानु जोधा, अनीता गुर्जर, सुनीता जायसवाल, सविता टाटावत, गिर्राज जाट, मास्टर मदनलाल वर्मा, मोला सेन, अल्लाह रक्खा, बाबूलाल सैनी, अधिशासी अधिकारी मनोहरलाल जाट, नवरतन शर्मा व राजस्व अधिकारी मनिष गौर सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व पार्षद मौजूद थे।

0 Response to " अधिकारी कार्य में लापरवाही नहीं करे-रामसहाय वर्मा"
एक टिप्पणी भेजें