वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुरा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक पदमचंन्द सौगानी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के एडवोकेट आशीष चौहान, अध्यक्षता पीईईओ अनुराधा वर्मा, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजेश, वार्डपंच धर्मेन्द्र जैन, सुनीता गुर्जर थे। अतिथियों ने विद्यालय में सहयोग देने वाले भामाशाहों एवं होनहार छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानांतरण अध्यापिका कविता कुमारी ने सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में दिनेश विजय, रुमाली मीणा, अनिता जैन, पूजा वर्मा, छोटू गुर्जर, राधाकिशन गुर्जर, पप्पूलाल गुर्जर, बुद्धिप्रकाश व रामसहाय सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें