पीपलू में प्रजापति समाज ने मनाई मां श्री यादे की जयंती
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
- विशाल कलश शोभायात्रा निकाली
- 121 यूनिट किया रक्तदान
(रिपोर्टर: ओपी शर्मा)
पीपलू | पीपलू में रविवार को प्रजापत समाज की आराध्य देवी श्रीयादे माता के जन्मोत्सव पर विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। मां श्रीयादें जिला शिक्षा समिति टोंक एवं जन्मोत्सव समिति पीपलू के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे के शीतला माता मंदिर के यहां से शुरु हुई कलश यात्रा में 351 महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ सिर पर मंगल कलश धारण किए। शोभायात्रा में 7 घोडियो पर बोलीदाता सवार थे। वहीं युवा, पुरुष ध्वज पताका लहराते हुए, रामधुनी मंडल द्वारा भजन-कीर्तन की धुन पर नाचते गाते, जयकारें लगाते हुए बड़ी संख्या में समाज बंधु उत्साह के साथ चल रहे थे। जगह-जगह ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। वाहन में माताजी की झांकी भी साथ चल रही थी। कलश शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस से कार्यक्रम स्थल पहुंची। समिति जिलाध्यक्ष बाबूलाल महुआ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रजापत समाज को शिक्षित बनाने, सभी को मिलजुल कर रहने, अपने दस्तकारों को आधुनिक बनाने, राजनैतिक भागीदारी, नारी शिक्षा व खेलकूद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। अयोध्या में रामलला प्रतिष्ठापना की खुशी में छात्र-छात्राओं ने सजीव झांकी के साथ सांस्कृतिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी तो पूरा पांडाल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में अतिथियों, वक्ताओं ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने व कुरीतियों को त्यागने का आव्हान किया। साथ ही कहा कि समाज के सम्पन्न व्यक्तियों को अभावग्रस्त लोगों की मदद कर उन्हें भी आगे बढ़ाना चाहिए। इस दौरान पीपलू तहसील अध्यक्ष हीरालाल प्रदोषनगर, उपाध्यक्ष रामरतन डीडराइटर, कोषाध्यक्ष रामकल्याण, घासीलाल पीपलू, सचिव रमेश ढूंढिया, ग्राम पंचायत बनवाड़ा सरपंच गिर्राज प्रजापत, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भंवरलाल कुम्हार, किशनलाल कुम्हार सिसोला, रामकल्याण, धर्मराज सहित समाजबंधु मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्तदान किया
![]() |
| पीपलू में प्रजापत समाज की आराध्य देवी श्रीयादे माता के जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देते हुए छात्र-छात्राएं | |


0 Response to " पीपलू में प्रजापति समाज ने मनाई मां श्री यादे की जयंती"
एक टिप्पणी भेजें