विजय गोविंदपुरा के विद्यालय में अंत्योदय खिलौना बैंक की हुई स्थापना
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | गांव विजयगोविंदपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा ओवरसीज पॉलिमर्स के सहयोग से खिलौना बैंक स्थापित किया गया। प्रधानाध्यापक शंकरलाल शर्मा ने बताया कि प्रेरक अध्यापिका सरोज जैन के प्रयासों से यह किट विद्यालय को उपलब्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि खिलौना बैंक के स्थापित होने से अब विद्यार्थी खेल खेल में हिंदी, गणित व अंग्रेजी की पढ़ाई कर स्मार्ट बनेंगे। शैक्षणिक खिलौनों से बालकों में शिक्षण के प्रति रुचि व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। साथ ही खिलौने बच्चों के लिए शिक्षण को सरल एवं रूचिपूर्ण बनाते है। अंत्योदय जिला सेवक दिनकर विजयवर्गीय ने बताया कि इस विद्यालय की नवाचारी गतिविधियों से प्रभावित होकर अन्त्योदय फाउंडेशन मुम्बई संस्थापक महेंद्र मेहता ने इस विद्यालय में खिलौना बैंक स्थापित करने हेतु चयन किया है। अब तक फाउंडेशन के माध्यम से 30 से अधिक खिलौना बैंक टोंक जिले में स्थापित हो चुके हैं। अध्यापिका सरोज जैन ने बताया कि खिलौना बैंक में अल्फा मैग्नेटिक बोर्ड, मिसिंग नंबर, फाइव इन वन बॉक्स, सेंटेंस बिल्डर, एवन प्ले ब्लॉक्स, मैथ्स बिल्डर, इंडिया मैप, पाट्र्स ऑफ बॉडी, जिग्जा नेम, इलेक्ट्रॉनिक गेम, अपोजिट, कलर, लेटर वर्ड पिक्चर, वेजिटेबल, नेल कटर, बास्केटबाल, क्यूब आदि उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे।

0 Response to " विजय गोविंदपुरा के विद्यालय में अंत्योदय खिलौना बैंक की हुई स्थापना"
एक टिप्पणी भेजें