Advertisement

 कांग्रेस के कुशासन से आज भी फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण

कांग्रेस के कुशासन से आज भी फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण



ईआरसीपी योजना से प्रदेश के 13 जिलों में मिलेगा पीने का मीठा पानी

(रिपोर्टर:महेंद्र जैन)

मालपुरा । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भूजल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी शनिवार को मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के अतिथि गृह में उन्होंने जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही दूरभाष पर अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिक्रमण की शिकायत आने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मालपुरा नगरपालिका क्षेत्र में ही लगभग 300 करोड रुपए की जमीनों पर अतिक्रमण हो रखा है। जिसको हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान  चलाया जाएगा। जगह-जगह लोगों ने सार्वजनिक भूमियों पर अतिक्रमण कर रखे हैं नगर पालिका की करोड़ों रुपए की बेश कीमती भूमियों पर लगभग 300 करोड रुपए की भूमि पर अतिक्रमण हो रखे हैं एक ही भूमि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी किए गए अतिक्रमणों को भी हटाने की बात पर मंत्री ने कहा कि गत कांग्रेस शासन में प्रदेश में जो भ्रष्टाचार हुआ है उस भ्रष्टाचार को समाप्त करने का समय आ गया है। प्रदेश में जितनी भी गंदगी फैलाई गई है उसको साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन के चलते आज भी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के कई स्थानों पर ग्रामीण फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है। भाजपा शासन में ईआरसीपी के तहत 13 जिलों में कार्य होने से ग्रामीणों को मीठा पानी उपलब्ध करवाना ही उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईआरसीपी योजना को लागू करना मुख्य उद्देश्य था। लेकिन गत 5 साल के कांग्रेस के कुशासन ने योजना को लागू नहीं होने दिया जिससे वर्तमान में भी लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पीना पड़ रहा है।

0 Response to " कांग्रेस के कुशासन से आज भी फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status